सात लिखते समय क्यों काटा जाता है।
जाने क्यों बहुत से लोग अक्सर जब सात लिखते है तो उसको बीच से क्यों काट देते है। यूरोप और खासकर फ्रांस में 7 की संख्या के बीच में एक छोटी सी क्षैतिज रेखा खींच देते है। इसका मुख्य कारण सात को एक से अलग दिखाना है। फ्रांस में 1 की संख्या सिखाते समय बच्चों को शीर्ष से एक छोटी सी रेखा को 45 डिग्री का कोण बनाती हुई नीचे की ओर खांचा सीखते है। इसके साथ ही 7 की संख्या को मध्य में काटती हुई रेखा खींचने का अभ्यास करवाया जाता है ताकि 1 और 7 दोनों अलग लग सकें। एक के शिखर पर लगी छोटी सी रेखा उसे 7 जैसा बना देती है।
फ्रांस के अलावा जर्मनी ,रोमानिया ,पोलैंड और रूस के स्कूल में बच्चों को हाथ से गिनती लिखने का अभ्यास करवाते समय यह रेखा खीचने का अभ्यास करवाया जाता है।